{"_id":"3db6883454577b0d1b540259e2280140","slug":"enchanted-by-the-faithful-as-a-naughty-krishna-in-ras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासलीला में कृष्ण का नटखट रूप देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासलीला में कृष्ण का नटखट रूप देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के चौथे दिन रासलीला में भगवान श्री कृष्ण के नटखट लीला को देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। मंगलवार की सुबह मंडप परिक्रमा करने वालों का तांता लगा रहा। सभी ने परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की।
सोमवार की रात रासलीला शुरू होने से पूर्व भगवान श्रीकृष्ण के झांकी की आरती उतारी गई। रासलीला में कालिया नाग के अत्याचार से भयभीत वृंदावन के लोगों का कष्ट दूर करने के लिए सखा के साथ श्रीकृष्ण यमुना तट पर गेंद खेलने के लिए जाते हैं और गेंद को यमुना में फेंक देते हैं और ग्वाल बालों के गेंद मांगने पर यमुना में छलांग लगाकर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग के घमंड को चूर करते हैं।
इस दौरान कालिया नाग के फन पर श्रीकृष्ण के नृत्य ने सभी को मोहित कर दिया। रासलीला के समापन पर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। उधर मंगलवार की सुबह श्री विष्णु महायज्ञ में राधाकृष्ण मंदिर में बने यज्ञ मंडप की परिक्रमा को भक्तों का तांता लगा रहा। जन्मेजय यादव, पेशकार यादव, राम कैलाश यादव, आलोक कुमार, संजय यादव, बांकेलाल यादव आदि उपस्थित रहे।