फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity workers will also be cut off

Azamgarh News: बिजली कर्मचारियों की भी कटेगी बिजली

Fri, 03 Mar 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers will also be cut off
विद्युत विभाग सेवानिवृत हो चुके उन कर्मचारियों की बिजली काटने की तैयारी कर रहा है, जिनकी विभाग में अपनी नई एकाउंट आईडी जनरेट नहीं हो पाई है। इनकी सूची भी तैयार कर ली गई है।विद्युत चेकिंग के दौरान पहले विभागीय कर्मचारी व अधिकारी विभागीय होने का लाभ उठा कर बच जाते थे, लेकिन अब इनके विभागीय होने का बहाना नहीं चलेगा। वर्तमान व सेवानिवृत हो चुके कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए उनकी बिजली बिल को जमा करने के लिए विभाग द्वारा नया एकाउंट आईडी जनरेट किया जा रहा है। जिससे कि इनसे बिजली का बिल जमा कराने में आसानी हो सके।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल में 1358 कर्मचारियों की सूची विभाग ने तैयार की है इनमें से 535 पेंशनर्स हैं। सभी की एकाउंट आईउी जनरेट की जानी है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार 90 प्रतिशत लोगों का नया एकाउंट आईडी जनरेट हो चुका है। बाकी कर्मचारियों का नहीं हो पाया है। जिससें इनके बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा पेंशनर ही हैं।
विज्ञापन


एसडीओ नगर संदीप प्रजापति ने बताया कि ऐसे कर्मचारियों व पेंशनरों की सूची तैयार कर ली गई है। अब उनका कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed