फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity supply from transformers placed on a dilapidated trolley.

Azamgarh News: जर्जर ट्राली पर रखे ट्रासफार्मरों से विद्युत आपूर्ति

Mon, 18 Sep 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply from transformers placed on a dilapidated trolley.
विद्यत आपूर्ति के लिए सिधारी क्षेत्र में लगे ट्राली ट्रांसफार्मर की ट्राली सड़ चुकी है। इसके बाद भी विभाग ट्रांसफार्मर के लिए कोई स्थाई व्यवस्था नहीं कर रहा है। सड़क किनारे ट्राली ट्रांसफार्मर हमेशा हादसों को दावत दे रहा है। लेकिन विभाग को इसकी चिंता नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे वर्षो पूर्व विद्युत आपूर्ति के लिए दो जगहों पर ट्राली ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। वर्तमान समय में दोनाें ट्रालियां सड़ चुकी हैं। टायर गायब हो चुके हैं केवल रिंग बची है। कई साल बीत जाने के बाद भी विभाग दोनों जगहों पर ट्रांसफार्मर रखने के लिए कोई स्थाई व्यवस्था नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

मऊ मुख्य मार्ग होने के कारण हमेशा छोटी- बड़ी गाड़ियों का आना-जाना रहता है। इससे पास से गुजरने वाले लोग हमेशा भयभीत रहते हैं। लेकिन विभाग को कोई चिंता नहीं है। कई वर्षो से दोनों ट्राली ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। छुट्टा पशुओं व बंदरों का झुंड अक्सर इसके आसपास विचरण करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों ट्राली ट्रांसफार्मरों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा अन्य खुले ट्रांसफार्मरों के आसपास जाली लगाई जानी है। स्वीकृति मिल चुकी है, केवल टेंडर होना बाकी है। इसके बाद कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed