{"_id":"67fff849bda8d0dde00bc13a","slug":"electricity-supply-disrupted-due-to-leakage-from-transformer-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-130226-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ट्रांसफाॅर्मर से रिसाव होने से बिजली आपूर्ति चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ट्रांसफाॅर्मर से रिसाव होने से बिजली आपूर्ति चरमराई
विज्ञापन
बरदह। उपकेंद्र बरदह की बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। सोमवार से उपकेंद्र के ट्रांसफाॅर्मर से तेल का रिसाव हो रहा है लेकिन उसे अभी तक सही नहीं कराया जा सका।
उपकेंद्र बरदह से बहादुरपुर, बरदह, बड़गहन और राजागंज फीडर निकले हैं। इसमें 50 से अधिक गांव आते हैं। उपकेंद्र पर पांच एबीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। इसके क्षमता वृद्धि की मांग कई महीनों से चल रही है लेकिन अभी तक नहीं हो पाया है। बीते सोमवार को ट्रांसफाॅर्मर में लीकेज होने के कारण तेल रिसने लगा। इससे सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। बुधवार को तीन दिन हो गए लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण सही नहीं हुआ। ट्रांसफाॅर्मर को बचाने के लिए विभाग सभी फीडरों पर बारी-बारी से बिजली की आपूर्ति कर रहा है। गर्मी में इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उपकेंद्र के संविदा कर्मचारी विजय राय, मनीष राय ,संदीप यादव ने बताया कि जेई को ट्रांसफाॅर्मर के टैंक में लीकेज होने की सूचना दी गई है। ग्रामीणों में सोनू राय, अश्वनी, अनिल कुमार राय, हेमंत तिवारी, धर्मेंद्र सरोज ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता न बढ़ाए जाने से गर्मी में ट्रिपिंग की समस्या हो जाती है। तीन दिन बीत गए लेकिन बिजली निगम लीकेज को सही नहीं करवा पाया है।
00
मऊ से इलेक्ट्रीशियन आने वाले हैं, ट्रांसफाॅर्मर को जल्द सही कराया जाएगा। अभी हर फीडर में कुछ-कुछ घंटे रोक कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। - राकेश कुमार मौर्य, अवर अभियंता बरदह।