फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity is available for only 13 hours instead of 18.

Azamgarh News: 18 की जगह 13 घंटे ही मिल ही बिजली

Sun, 26 Oct 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity is available for only 13 hours instead of 18.
बरदह। विद्युत उपकेंद्र बरदह के पांच फीडरों के अंतर्गत आने वाले लगभग 50 गांवों की बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। सुबह ट्रिपिंग ज्यादा हो रही है। 18 घंटे के बजाय लोगों को 12 से 13 घंटे ही बिजली मिल रही है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही आपूर्ति में सुधार किया जाएगा। जर्जर तारों को बदलकर बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उपकेंद्र बरदह के पांच फीडरों बरदह, राजागंज, बहादुरपुर, बड़गहन और जिवली के अंतर्गत करीब 50 गांव आते हैं। ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली देने का शासन का निर्देश है, लेकिन निगम के अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोगों को पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। ट्रिपिंग और कटौती से किसान और घरेलू उपभोक्ता परेशान हैं। डाला छठ का पर्व है। इसमें बिजली की जरूरत है, लेकिन लोगों को पर्याप्त बिजली मिल नहीं पा रही है। गेहूं, सरसों, चरी आदि की बोआई के लिए किसान पलेवा नहीं लगा पा रहे हैं। बिजली रात में ही मिल रही है। सुबह छह बजे से नौ बजे तक बार-बार ट्रिप कर रही है। क्षेत्र के छतरपुर निवासी सुरेश यादव ने बताया कि सुबह तीन घंटे करीब 30 बार बिजली कट रही है। इससे खेती का काम नहीं हो पा रहा है। अहिरौली के पंकज राय, बड़गहन के आदर्श सिंह और दिनेश यादव ने कहा कि गांवों में 18 घंटे बिजली देने का दावा फेल है। मुश्किल से 12 से 13 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। चौकी गांव के सोनू ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण जर्जर तार बदले नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed