फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity contract workers organization raised voice against exploitation, submitted memorandum to BJP district president

Azamgarh News: विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने शोषण के खिलाफ उठाई आवाज, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Fri, 18 Apr 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity contract workers organization raised voice against exploitation, submitted memorandum to BJP district president
आजमगढ़। विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने बृहस्पतिवार को सठियांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें संविदा मजदूरों के शोषण और उनकी समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के अंत में संगठन ने भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी रामदुलारे गुप्ता ने बताया कि संविदा मजदूरों का मानदेय समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। इसके अलावा, पुराने कर्मचारियों को हटाकर नये लोगों की भर्ती की जा रही है, जिससे संविदा मजदूरों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से इस अन्याय के खिलाफ आंदोलनरत है। प्रदेश संयोजक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पुराने संविदा कर्मचारियों को यह कहकर निकाला जा रहा है कि उनकी आयु अधिक हो गई है, जबकि कंपनी नये लोगों से मोटी रकम लेकर उनकी तैनाती कर रही है। उन्होंने इस भेदभावपूर्ण नीति की कड़ी निंदा की और इसे मजदूरों के हितों के खिलाफ बताया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने संविदा मजदूरों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को लखनऊ में होने वाली बैठक में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा, हम विद्युत विभाग के मंत्री से इस मुद्दे पर बात करेंगे और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय प्रताप सिंह व संचालन रामदुलारे गुप्ता ने की। इस अवसर पर परवेज आलम, सचिन कुमार राय, नीरज पाण्डेय, यशवंत प्रजापति, नंद किशोर यादव, सुधीर कुमार, लालमन यादव, अरविंद, केशव पाल सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे और व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed