फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elections are won from booths, workers know very well

चुनाव बूथों से जीता जाता है, भली भांति जानते हैं कार्यकर्ता

Sun, 08 Aug 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elections are won from booths, workers know very well
आजमगढ़। भाजपा नगर मंडल की नगर कार्यसमिति सदस्यों की बैठक रविवार को शहर के पुरानी कोतवाली स्थित श्री अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक के प्रथम सत्र का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष व मंडल प्रभारी शिवनाथ सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर ‘वन बूथ ट्वेंटी यूथ’ कार्यक्रम तैयार किया गया है। भाजपा जमीनी पार्टी है, चुनाव बूथों से जीता जाता है यह हमारे कार्यकर्ता भलीभांति जानते हैं। वर्तमान के इस जमीनी कार्य से हम 2022 का चुनाव में फतह करेंगे और एक बार फिर से प्रदेश में रामराज्य स्थापित करने का काम करेंगे। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल भाजपा में सुरक्षित हैं। आगामी 2022 में होने वाले विस चुनाव के मद्देनजर पूरी ताकत, एकता के साथ एक दूसरे का सहयोग करते हुए दोबारा पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर राजेश सिंह महुवारी, संजय यादव, मयंक गुप्ता, राम प्रताप सिंह मोनू ,चंडिका नंदन सिंह, धर्मवीर चौहान, शोभित श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed