{"_id":"59c00ca74f1c1b2b688b55ae","slug":"election-to-be-held-on-398-co-operative-societies","type":"story","status":"publish","title_hn":"398 सहकारी समितियों पर कराया जाएगा चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
398 सहकारी समितियों पर कराया जाएगा चुनाव
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
election logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सहकारिता विभाग में चुनाव की घोषणा के साथ अफसर भी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। जिले की कुल 335 सहकारिता समितियों पर चुनाव कराया जाएगा। तीन समितियों का कार्यकाल अभी बाकी होने के कारण यहां पर अभी चुनाव नहीं कराया जाएगा।
समितियों की ओर से चुनाव शुल्क जमा करने और क्षेत्र अवधारण की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक समिति से 1250 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। इसके साथ ही सहकारिता विभाग ने समितियों के सदस्यों की सूची भी एकत्र करनी शुरू कर दी है।
अक्तूबर और नवंबर माह में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही सहाकारिता समितियों में भी हलचल शुरू हो गई है। समितियों से जुड़ी पुरानी फाइलों को निकला जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि समिति से जुड़े नेताओं का कहना है कि चुनाव टल भी सकता है क्योंकि निकाय और सहकारिता विभाग के चुनावों की घोषणा एक समय पर ही की गई है। सहकारिता विभाग की जिले में कुल 419 प्रारंभिक समितियां हैं। इसमें 250 पैक्स समितियों में तीन का कार्यकाल अभी बाकी हैं।
सहकारिता विभाग की कुल 335 और अन्य विभागों को 63 सहकारी समितियों पर चुनाव कराया जाना है। इसके लिए 1250 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। क्षेत्र अवधारण भी किया जा रहा है। राम किंकर द्विवेदी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक