{"_id":"6ae8da7ea232af3f4c015b94","slug":"save-tamsa-jagran-yatra-was-welcomed-at-sidhari-ghat-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-159864-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सिधारी घाट पर तमसा बचाओ जागरण यात्रा का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सिधारी घाट पर तमसा बचाओ जागरण यात्रा का हुआ स्वागत
विज्ञापन
सिधारी में तमसा बचाओ जागरण यात्रा के पहुंचने पर नदी के किनारे की जा रही आरती। स्रोत-आयोजक
- फोटो : 1
गंगा समग्र के तत्वावधान में दुर्वासा धाम से निकली तमसा बचाओ जागरण यात्रा का रविवार को सिधारी घाट पर स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू और अध्यक्ष महामंडलेश्वर रामकृष्ण दास जी महाराज रहे। संचालन साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कवि सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन की ओर से रचित तमसा आरती से हुई। कलाकार विपुल पांडेय ने इसकी प्रस्तुति दी। वहीं राजेश रंजन सहित अन्य कलाकारों ने भजन सुनाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। महामंडलेश्वर रामकृष्ण दास ने कहा कि नदियों का संरक्षण धार्मिक और सामाजिक दायित्व है।
मुख्य अतिथि अखिलेश मिश्र गुड्डू ने लोगों से अभियान से जुड़कर तमसा नदी को संरक्षित करने में सहयोग की अपील की। गंगा समग्र आर्यमगढ़ के विभाग संरक्षक एवं यात्रा संयोजक सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने बताया कि एक नवंबर को दुर्वासा धाम से शुरू हुई यात्रा द्रोणाचार्य, दत्तात्रेय और चंद्रमा ऋषि आश्रम होते हुए आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
चार नवंबर को रसड़ा होते हुए गंगा-तमसा संगम, बलिया पहुंचेगी। इस मौके पर गंगा समग्र के प्रांत सह संयोजक अजय कुमार राय, दिलीप शर्मा, डॉ. एचएन पाठक, महंत संजय पांडेय, रासबिहारी सिंह, विश्वदेव उपाध्याय, जवाहर पाठक, पंचदेव पांडेय, रणविजय सिंह आदि उपस्थित रहे।