फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Election concluded at 25 booths in eight development blocks

आठ विकास खंडों के 25 बूथों पर सकुशल संपन्न हुआ चुनाव

Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Election concluded at 25 booths in eight development blocks
आजमगढ़। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बावजूद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पुनर्मतदान में मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान में दिचलस्पी दिखाई। आठ विकास खंडों के 25 बूथों पर सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलता रहा। मतदान केंद्रों में भारी संख्या में मतदाता जमा होने के कारण कुछ मतदान केंद्रों पर देर शाम तक प्रशासन की निगरानी में मतदान जारी रहा। हालांकि प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल मतदान संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के खैरपुर जगजीवन गांव की सीट के लिए चुनाव हुआ। जिसमें करीब कुल 1537 मतदाता हैं। जिसमें से मात्र 986 ने ही मतदान किया। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बनौरा मैनानाथ पट्टी में ग्राम प्रधान पद के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ जो शाम 6 बजे तक चलता रहा। मतदान केंद्रों पर तैनात प्रशासनिक अधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को बताते रहे। वहीं मतदान सकुशल कराने के लिए उपजिलधिकारी सगड़ी गौरव कुमार, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। वहीं चार बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या 222, 223, 224 और 225 जिसमें कुल 1640 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका मत प्रतिशत 63- 39 प्रतिशत रहा। सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका मेें बंद हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिका जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में जमा की गई। अब 2 मई को मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि किसके सिर पर जीत का सेहरा बधेगा। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत सुरहन में मानवीय भूल के चलते पुनर्मतदान कराया गया। जिसमें कुल 767 मतदाता हैं। इनमें से 469 ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल 61.15 फीसद मतदान हुआ। मेहनाजपुर प्रतिनिधि के अनुसार भरपूर पिछवार में चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें 1225 मतदाताओं में से मात्र 811 मत पोल। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार मोहम्मदपुर के अंतर्गत रानीपुर रजमो, विसहम मिर्जापुर और आवक अब तीन स्थानों पर बैलेट पेपर की गड़बड़ी की वजह से बीडीसी पद हेतु चुनाव कराया गया। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पत्येक पोलिंग स्टेशन पर 2- 2 प्रभारी निरीक्षक लगाए। जिसमें रानीपुर रजमो में प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर ज्ञानुप्रिया, प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिव शंकर सिंह, एक दर्जन से ज्यादा महिला पुरूष कांस्टेबल लगे रहे। रानीपुर रजमो में 667 मतदाताओं में 307, आवक में 508 में से 278 व बिसहम मिर्जापुर में 1845 में से 940 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

विकास खंडवार मतदान के प्रतिशत
तरवां - 66.23
ठेकमा - 60.02
अजमतगढ़ - 63.52
रानी की सराय - 63.78
तहबरपुर - 69.30
लालगंज - 54.89
मुहम्मदपुर - 60.00
मार्टीनगंज - 61.14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed