फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elderly man dies in honeybee attack

Azamgarh News: मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत

Thu, 25 Jun 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in honeybee attack
मृतक इश्तियाक कुरैशी की फाइल फोटो। संवाद
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा कस्बे के कुरैशी मोहल्ला निवासी इश्तियाक कुरैशी (65) मंगलवार की शाम बकरी चराने के लिए सरकारी ड्यूबवेल के पास गए थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक इश्तियाक कुरैशी के पुत्र फकरे आलम ने बताया कि उनके पिता मंगलवार की शाम बकरियां चराने के लिए फरिहा स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास गए थे।
इसी दौरान कुछ लड़के वहां आम के पेड़ से फल तोड़ने के लिए पत्थर मार रहे थे। पेड़ के समीप मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था। एक पत्थर छत्ते पर लगा, जिससे मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और हमला कर दिया। लड़के मौके से भाग निकले, लेकिन इश्तियाक कुरैशी मधुमक्खियों के घेरे में आ गए। जान बचाने के लिए वह पास में स्थित सरकारी ट्यूबवेल के हौज में उतर गए और करीब 20 मिनट तक पानी में छिपे रहे।
विज्ञापन

इसके बावजूद मधुमक्खियां हौज के ऊपर मंडराती रहीं। सांस लेने में परेशानी होने पर वह बाहर निकले और खेतों की ओर भागने लगे, तब भी मधुमक्खियां उनका पीछा कर हमला करती रहीं। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। मधुमक्खियों का झुंड देख आसपास मौजूद लोग भी उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में कुछ युवक कंबल ओढ़कर पहुंचे और किसी तरह मधुमक्खियों को भगाकर उन्हें बचाया।इसके बाद परिजन उन्हें फरिहा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed