फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elderly drowned in the river died

शौच के लिए गए अधेड़ की नदी में डूब कर मौत

Mon, 02 Nov 2020 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Elderly drowned in the river died
बलरामपुर। रविवार की शाम शौच के लिए गए अधेड़ की तमसा नदी में डूबने से मौत हो गई। डूबने के लगभग 12 घंटे बाद अइनिया के पास नदी से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोलघाट निवासी हरिनाथ (50) पुत्र स्व. बब्बन रविवार की देर शाम शौच के लिए मोहटी घाट की तरफ गया हुआ था। इसी दौरान पैर फिसल जाने के चलते नदी में गिर कर डूब गया। रात में घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह शहर कोतवाली के ही अइनिया राजा का किला के पास एक शव नदी में उतराया हुआ लोगों ने देखा। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। नदी से शव मिलने की खबर जब हरिनाथ के परिजनों को लगी तो वे भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त हरिनाथ के रुप में किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक तीन पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed