फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elder prisoner died during treatment in Azamgarh

आजमगढ़ में वृद्ध कैदी की हुई इलाज के दौरान मौत

Sat, 06 Feb 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Elder prisoner died during treatment in Azamgarh
आजमगढ़। जिला कारागार में हत्या के सजायाफ्ता वृद्ध कैदी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच दिनों से वह जिला अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह करहां गांव निवासी दुर्जन चौहान (85) हत्या के एक मामले में जिला कारागार में बंद था। उसे 25 जून 2019 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उसकी तबीयत काफी दिनों से खराब थी और जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। पांच दिन पूर्व हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ. एलजे यादव ने बताया कि दुर्जन के शरीर में खून की कमी थी। उसकी हालत लगातार खराब होती चली गई। एसआईसी डॉ एके सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग दस बजे उसकी मौत हो गई। वहीं जेल प्रशासन की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। दुर्जन को एक पुत्र व दो पुत्रियों हैं।
विज्ञापन

दुर्जन चौहान का काफी दिनों से उनका जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।-आरके मिश्रा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed