फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight members of the same family came from Meerut by bus, three positive, father was infected in Meerut

मेरठ से बस से आए थे एक ही परिवार के आठ सदस्य, तीन पॉजिटिव, पिता मेरठ में हुआ था संक्रमित

Thu, 28 May 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Eight members of the same family came from Meerut by bus, three positive, father was infected in Meerut
आजमगढ़। पल्हना ब्लाक के गांव पवनी कलां में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले इसी परिवार का एक सदस्य मेरठ में पॉजिटिव पाया गया था। ये परिवार मेरठ में सब्जी बेचता था और 17 मई को मेरठ से परिवार के आठ सदस्य बस से यहां आए थे।
विज्ञापन

पवनी कलां का एक परिवार मेरठ में सब्जी का कारोबार करता है। इस परिवार का एक सदस्य पहले मेरठ में कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे मोदीपुरम स्थित अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। इसी परिवार के आठ सदस्य रोडवेज बस से 17 मई को आजमगढ़ पहुंचे। 18 मई को इनकी सैंपलिंग की गई थी। 19 मई को सैंपल जांच के लिए गोरखपुर लैब भेजे गए थे। 26 मई को आई रिपोर्ट में परिवार के 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे मेडिकल कालेज में आइसोलेट किया गया था। बृहस्पतिवार को इसी युवक की दो बहनों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन दोनों को भी मेडिकल कालेज में आइसोलेट किया गया है। एक ही परिवार के पिता और तीन बच्चों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद परिवार में दहशत है। मजरा अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम पवनी कलां को पहले ही कंटेमेंट जोन घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed