फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight lakh snatched from public service center worker

Azamgarh News: जनसेवा केंद्र कर्मी से आठ लाख की छिनैती

Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh snatched from public service center worker
बेलइसा धर्मकांटा के पास शुक्रवार को दिन दहाड़े अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक के प्रतिनिधि को तमंचा सटा कर लगभग आठ लाख रुपये छीन लिए। जानकारी पर एसपी अनुराग आर्य समेत पुलिस महकमे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में लगे सीसी टीवी फुटेज आदि को खंगालने में पुलिस जुटी है। सिधारी थाना क्षेत्र का रहने वाला गोपाल कुमार एक जनसेवा केंद्र संचालक का प्रतिनिधि है। शुक्रवार को वह बैग में 7.86 लाख रुपये रख कर बाइक से जा रहा था। बेलइसा धर्मकांटा के पास अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा सटा कर रूपये रखा बैग छीन कर फरार हो गए। गोपाल ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर एसपी अनुराग आर्य, एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ गौरव शर्मा सहित कई थानों की फोर्स, एसओजी व सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंच गई। आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज आदि को खंगालने की कवायद में पुलिस जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed