फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ehsan Quraishi will the part of Azamgarh Mahotsav, Kabirvani, qawwali will spread art and culture

उत्तराखंड का दिव्यांग समूह बिखेरेगा कला का जलवा

Wed, 13 Nov 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ehsan Quraishi will the part of Azamgarh Mahotsav, Kabirvani, qawwali will spread art and culture
आजमगढ़। लोक कला और संस्कृति से जुड़ी परंपराओं को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए दिसंबर में आयोजित होने वाले आजमगढ़ महोत्सव में देश के जाने-माने कवियों, कलाकारों का जमावड़ा होगा। बालीवुड के पार्श्व गायक भी शामिल होंगे। हास्य कलाकार एहजान कुरैशी ने आजमगढ़ आने के लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन

डीएम एनपी सिंह ने बताया कि महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्क स्थानीय लोक कलाओं, विधाओं, नृत्य आदि से जुड़े लोगों को मंच प्रदान करना है। इसी कारण प्रत्येक तहसीलों को अलग-अलग लोक थीम और खेल आवंटित किए गए हैं। इन कला और खेल से जुड़े आयोजन पहले तहसील स्तर पर होंगे। सभी ग्रुप में जो विजेता होंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद उन्हें जनपद स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा। खेल में महिला वर्ग में 18 वर्ष से नीचे की बालिकाएं शामिल होंगी। पुरुष में 18 वर्ष से ऊपर की अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। खेलों के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी उप खेल निदेशक मुद्रिका पाठक और युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह को दी गई है। 15 नवंबर तक इसकी रूप रेखा तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मुंबई के मशहूर पार्श्व गायक और भोजपुरी कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। हास् कलाकार एहसान कुरैशी ने अपनी सहमति दे दी है। नीदरलैंड का भोजपुरी बैंड और उत्तराखंड का दिव्यांग कलाकारों का समूह विशेष आकर्षण होगा। कबीरवाणी, कव्वाली और रामशक्ति थीम पर महफिले सजेंगी। बस्तर के आदिवासियों का बैंड भी अपना जलवा बिखेरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कवियों को मिलेगा तहसील स्तरीय महोत्सव में मंच
आजमगढ़। जनपद में होने वाले आजमगढ़ महोत्सव में स्थानीय कवियों एवं शायरों को तहसील स्तरीय महोत्सव में मंच दिया जाएगा। इसके साथ ही जनपद मुख्यालय पर होने वाले कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में दिग्गजों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें कुंवर बेचैन, हरिओम पंवार, कविता तिवारी, कुंवर जावेद आदि के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed