फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Effect of heat, 45 out of 55 children in Mandal District Hospital suffer from diarrhea, eight admitted

Azamgarh News: गर्मी का असर, मंडलीय जिला अस्पताल 55 में से 45 बच्चे डायरिया से पीड़ित, आठ भर्ती

Fri, 16 May 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Effect of heat, 45 out of 55 children in Mandal District Hospital suffer from diarrhea, eight admitted
आजमगढ़। भीषण गर्मी के बीच डायरिया का प्रकोप भी तेजी से बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को मंडलीय जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 55 मरीज डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से लेकर उल्टी, पेट दर्द, डायरिया की परेशानी लेकर पहुंचे। इसमें से 45 बच्चे डायरिया से प्रभावित मिले। वहीं, आठ बच्चों की स्थिति को देखकर उन्हें भर्ती कर लिया गया। बढ़ती गर्मी से मरीजों को होने वाली समस्या को देखते हुए चिकित्सक लोगों को गर्मी में बचने की सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कड़ी धूप के बीच बढ़ी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा पड़ रहा है। गर्मी के कारण अस्पताल में उल्टी, दस्त, पेट दर्द व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बृहस्पतिवार को मंडलीय जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। पर्चा, दवा कांउटर, ओपीडी, लैब में मरीजों की कतार दिखाई पड़ी। बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में पहुंंचे 55 मरीजों में 45 मरीज पेट दर्द, उल्टी व दस्त के रहे। वहीं, आठ बच्चों में डायरिया का प्रभाव अधिक होने के कारण उन्हें भर्ती किया गया। जबकि पूर्व में उल्टी, दस्त व पेट दर्द के मरीजों की संख्या 10 से 15 के अंदर ही रहती थी।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके विमल ने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बढ़ती गर्मी से उल्टी, दस्त के साथ पेट दर्द के रोगी बच्चों की संख्या बढ़ी है। बच्चों को हर आधे घंटे में पानी पिलाएं। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर न जाने दें। पानी वाले फल का सेवन कराएं। बाहर की चीजों को न खिलाएं। बच्चों को ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। डॉ. एसके विमल ने बताया कि दो दिनों से तापमान में वृद्धि हुई है। इसी के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed