फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Economy coach going to install railway in Kaifiyat train, fare will also be less

कैफियात ट्रेन में रेलवे लगाने जा रहा इकोनामी कोच, किराया भी होगा कम

Fri, 20 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Economy coach going to install railway in Kaifiyat train, fare will also be less
आजमगढ़। वाराणसी रेल मंडल प्रशासन रेल यात्रियों को राहत देने के लिए आजमगढ़ से बनकर चलने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के अतिरिक्त इकोनामी कोच लगाने जा रहा है। इसका लाभ ज्यादा लोगों को मिले, इसके लिए एक कोच में 83 बर्थ बनाए गए हैं। नए कोच के साथ पहली ट्रेन आजमगढ़ से 11 जुलाई को तो दिल्ली से 10 जुलाई को रवाना होगी। इसके लगने से यात्रियों को वातानुकूलित कोच से कम किराया भी देना पड़ेगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पारे के उछाल में रिकार्ड बनाने के दृष्टिगत रेल प्रशासन यात्रियों के लिए नई सुविधा लेकर आया है। पहली बार आजमगढ़ से दिल्ली को जाने एवं लौटने वाली 12226/12225 कैफियात एक्सप्रेस में एक शयनयान श्रेणी के कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का इकोनामी कोच लगाने जा रही है। उन्होंने बताया कि यह इकोनामी कोच को एक माह के लिए प्रायोगिक आधार पर लगाया जा रहा है। इसमें खास है कि शयनान कोच 72 बर्थ का था, जब कि नए वातानुकूलित कोच में 11 यात्री ज्यादा सफर कर सकेंगे। बताया कि रेलवे ने नए एसी कोच को स्लीपर कोच के स्थान पर लगाने का निर्णय लिया है, लिहाजा ट्रेन पहले की तरह कुल 22 कोच वाली ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed