फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Earthen wall collapsed, one innocent died by being buried, another injured

मिट्टी की दीवार गिरी, दब कर एक मासूम की मौत, दूसरी घायल

Sat, 16 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Earthen wall collapsed, one innocent died by being buried, another injured
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम ईंट को मिट्टी से जोड़कर बनाई गई एक दीवार अचानक गिर गई। जिसके मलबे में खेल रही दो सगी मासूम बहनें दब गईं। दोनों को मलबे से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी का अभी इलाज चल रहा है। कंजरा दिलशादपुर गांव निवासी राममूरत चौहान का कच्चा मकान है। मिट्टी से जोड़ी गई ईंट की दीवार पर मंडई रखी हुई थी। उसी दीवार के बगल में शुक्रवार की शाम उसकी दो मासूम बेटियां अंशिका (3) व आरुषि (4) खेल रही थीं। देर शाम अचानक दीवार गिर गई और दोनों बच्चियां मलबे में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटा कर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए पीएचसी अजमतगढ़ ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद छोटी बेटी अंशिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरुषि का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed