फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Earthen dishes made for women

मिट्टी के करवा बने हैं महिलाओं की पसंद

Sat, 31 Oct 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Earthen dishes made for women
शहर के चौक क्षेत्र में करवा चौथ को लेकर सजी दुकानों से खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। करवाचौथ का व्रत जनपद में चार नवंबर को महिलाओं द्वारा रखा जाएगा। जिसकी तैयारी महिलाओं द्वारा तेजी से की जा रही है। उनके द्वारा कपड़ों और गहनों की खरीदारी के साथ ही करवा की खरीदारी भी की जा रही है। बाजार में तांबे, पीतल आदि के करवा भी उपलब्ध हैं लेकिन मिट्टी का करवा महिलाओं की पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन

करवाचौथ व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह दिखने लगा है। खरीदारी अधिक होने से सराफा और कपड़ा बाजार में रौनक लौट आई है। इस बार लेटेस्ट साडियों और चूड़ियों से बाजार भरे हुए हैं। बाजार में मिट्टी के करवा के साथ चांदी के करवा खरीदने का चलन बढ़ा है। ज्वैलर्स की दुकानों पर आभूषणों की खरीदारी भी बढ़ रही है। इस बार चार नवंबर को करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा। करवाचौथ पर महिलाएं मेहंदी रचवाती हैं और मेकअप कराती हैं। सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। महिलाएं दुल्हन की तरह सोलह शृंगार करती हैं। इसको लेकर घरों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। करवाचौथ के पर्व पर बाजार में मिट्टी के बने करवा, पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी गई हैं। मिट्टी के करवा 20 से 50 रुपए तक बिक रहे हैं। बहुत से चांदी, पीतल और तांबे का करवा भी खरीद रहे हैं। करवाचौथ के पर्व से पहले सराफा, साड़ी का बाजार गुलजार हो गया है। शनिवार को भी नगर के मुख्य चौक क्षेत्र स्थित दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई। इस व्रत में महिलाएं नई साड़ी, गहने का श्रृंगार कर पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, चंद्रमा की पूजा करती हैं। इस रात में छलनी में चांद का दीदार कर अर्घ्य चढ़ाकर व्रत खोलती हैं। करवाचौथ के मद्देनजर बाजारों में खास रौनक नजर आ रही है।
विज्ञापन

00000000000000000000
फैंसी चूड़ियों से सजा बाजार
करवाचौथ के लिए चूड़ी बाजार में फैंसी चूड़ियों से दुकानें भरी हुई हैं। धागे के वर्क वाली चूड़ियों को बेहद पसंद किया जा रहा है। कांच की चूड़ियों की स्वरूप भी बदलता जा रहा है। उसी के अनुरूप बाजार में चूड़ियां मौजूद हैं। ऐसे में महिलाएं साड़ी के रंग से मेल खाती चूड़ी खरीद रही हैं। जड़ाऊं चूड़ियों को भी खासा पसंद किया जा रहा है। चूड़ियों और कड़े को करवा चौथ के हिसाब से डिजाइन किया गया है। बाजार में बेहतर डिजाइनर वाली चूड़ियों का दाम 200 रुपए से लेकर एक हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000
आनलाइन खरीदारी भी भा रही महिलाओं को
इस बार करवा चौथ पर बनारसी सिल्क और सीफान सिल्क साड़ियों की डिमांड है। यह साड़ियां हर वर्ग के महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। इसके साथ ही महिलाएं आनलाइन खरीदारी को भी तवज्जो दे रही है। आनलाइन आर्टीफिशियल ज्वेलरी, साड़ी, सजने संवरने की सामग्री उनके द्वारा तेजी से खरीदी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed