{"_id":"6a1350927a729822aa043048","slug":"earlier-five-e-bikes-were-sold-in-a-month-now-sales-have-tripled-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-150718-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पहले महीने में पांच ई-बाइक बिकती थी, अब तिगुनी हो गई बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पहले महीने में पांच ई-बाइक बिकती थी, अब तिगुनी हो गई बिक्री
विज्ञापन
एक शोरूम में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी
आजमगढ़। मध्य एशिया में उपजे तनाव से तेल संकट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के चलते इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ गई है। पहले एक-दो, युद्ध के बाद चार-पांच गाड़ियां बिक जाती थीं। पीएम की अपील के बाद 12 से 15 वाहनों की बिक्री होने लगी है। वहीं 50 से अधिक एडवांस बुकिंग भी हो गई है। हालात यह है कि कई शोरूम में इलेक्ट्रिक गाड़ियों व बैट्री का स्टॉक खत्म हो चुका है। पहले 10 से 12 इलेक्ट्रिक वाहन स्टॉक में रखे जाते थे।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों का तेल की तुलना में खर्च कम है, जिसके चलते लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियां लोगों को खूब भा रही हैं। ग्राहक अपने बजट की पसंदीदा गाड़ी की बुकिंग करा रहे हैं। शोरूम स्वामियों का कहना है कि गाड़ियों का स्टॉक कब उपलब्ध होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग पहले से दोगुनी हो गई है। वहीं, लेड एसिड व लिथियम बैटरी की कीमतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसके चलते स्कूटी के दाम भी बढ़े हैं।
हिमालय स्कूटर के एरिया मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि तेल संकट के बाद से इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिमांड बढ़ी है। आए दिन बड़ी संख्या में लोग स्कूटी की कीमतों के बारे में जानकारी ले रहे हैं और खरीद भी रहे हैं। पहले की अपेक्षा धीरे-धीरे मांग भी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री के आह्वान के चलते गाड़ियों का स्टॉक खत्म हो जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका क्रेज ज्यादा बढ़ा है।
विज्ञापन
काशी इलेक्ट्रिक स्कूटर के सीएमडी रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि गाड़ियों की बुकिंग में 25 प्रतिशत की ग्रोथ आई है। बैट्रियों का स्टॉक खत्म हो गया है। इस महीने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग दोगुनी हो गई है। पहले महीने में चार से पांच गाड़ियां बिकती थीं लेकिन मई में अब 11 से 12 गाड़ियां बिक चुकी हैं जबकि, कई गाड़ियों की बुकिंग हो गई है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों का स्टॉक मिलने में भी दिक्कत है।
बजरंग ऑटो सेल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकर्षण पांडेय ने बताया कि पहले रेगुलर सेल होती है, मोदी जी के आह्वान के बाद 40-45 प्रतिशत ग्रोथ हुई है। कंपनी का वाहन जैसे ही आ रहा है, वैसे ही वाहन बिक जा रहा है। अब बुकिंग चल रही है। देशभर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ने पर स्टॉक की दिक्कत हो रही है। आसपास के सफर के लिए लोग इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदना पसंद कर रहे हैं।
काशीनाथ हीरो शोरूम के मालिक भोलानाथ जालान ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद गाड़ियों की बिक्री बढ़ गई है, लेकिन सप्लाई न मिल पाने के कारण दिक्कत हो जा रही है। अभी तक 15 बुकिंग हो चुकी है। रोज बड़ी संख्या में लोग गाड़ियों के बारे में पूछताछ करने आ रहे हैं। ग्राहक ज्यादा दूरी की गाड़ियों की मांग रहे हैं।