फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   During the inspection of BSA, 6 out of 15 teachers were found absent

Azamgarh News: बीएसए के निरीक्षण में 15 में से 6 शिक्षक मिले अनुपस्थित

Tue, 14 Oct 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
During the inspection of BSA, 6 out of 15 teachers were found absent
23 शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय चौको खुर्द का निरीक्षण करते बीएसए राजी - फोटो : सांकेतिक
आजमगढ़। बीएसए राजीव पाठक ने सोमवार को शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय चौको खुर्द का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 15 शिक्षकों में से छह अनुपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक बंगाली सिंह ओलंपियाड परीक्षा में डायट गए थे। निरीक्षण में विद्यालय में अव्यवस्थाएं मिलीं।
विज्ञापन

बच्चे मनमाने खेल रहे थे, जबकि कुछ शिक्षक कमरों में बैठकर मोबाइल चलाते मिले। अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों में आनंद कुमार राय, ललई यादव, नेहा राय, उमेश यादव और एक शिक्षा मित्र शामिल है। उपस्थित शिक्षकों में भी पठन-पाठन का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं दिखा। रामअवध यादव (गणित शिक्षक) और ओमप्रकाश राय अपने विषय और क्लास के बारे में जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन

बच्चों से पूछने पर पता चला कि ललई यादव विद्यालय बहुत कम आते हैं और आते भी हैं तो आधे समय बाद चले जाते हैं। कुछ शिक्षक मन लगाकर पढ़ा रहे थे, जिनमें ऋषभ राय और रामबिलास यादव शामिल हैं, जिनकी क्लास की कॉपियां सही मिलीं। विद्यालय में खेल-कूद का सामान भी उपलब्ध नहीं पाया गया और भौतिक परिवेश प्रतिकूल था। उन्होंने कहा कि एमडीएम का अपराह्न तक वितरण न होना संभावित वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि शिक्षकों को अपने विद्यालय में एडमिशन की जानकारी नहीं थी और विभागीय आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है, जो पूर्णतः स्वेच्छाचारिता का परिचायक है। इस संबंध में शिक्षकों और बीइओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed