फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Due to rain and storm, a tree fell on the pole and wire, electricity came back after 25 hours

Azamgarh News: आंधी संग बारिश से खंभे और तार पर गिरा पेड़, 25 घंटे बाद आई बिजली

Thu, 17 Jul 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Due to rain and storm, a tree fell on the pole and wire, electricity came back after 25 hours
बरदह। विद्युत उपकेंद्र बरदह से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति बदहाल हो गई है। बुधवार को फॉल्ट के कारण दोपहर करीब दो बजे बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन

अगले दिन बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे आई तो लोगोें ने राहत की सांस लिया। कई गांवों की 25 घंटे बिजली गायब रही।
उपकेंद्र के राजगंज, जीवली, बहादुरपुर, और बरदह फीडरों से बरदह, चौकी, खराट, बकेश, छतरपुर, अश्वनिया, गोडहरा, अहिरौली, भीरा, अल्लीपुर, भागमलपुर, जगदीशपुर, राजेपुर, पसिका, बलभद्रपुर, कम्मरपुर, कुंभ सहित 12 से अधिक गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। जर्जर तारों के चलते हल्की आंधी बारिश में भी आपूर्ति ठप हो जाती है क्योंकि, कहीं न कहीं फॉल्ट की समस्या आ जाती है।
बुधवार को बारिश के दौरान पसिका, बरदह, और बडगहन में तारों पर पेड़ गिरने से दोपहर लगभग दो बजे लाइन में फल्ट आ गया। लोगों ने सोचा कि बिजली कटी होगी अभी आ जाएगी लेकिन दिन तो दिन रात भी गुजर गई लेकिन बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों के लोग बिजली पानी के लिए तरस गए। अगले दिन लाइनमैनों ने सभी जगहों पर फाल्ट सही किया। इसके बाद करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जेई मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पसिका, बरदह, और बड़गहन तारों पर पेड़ गिरने और पोल टूटने के कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। इसको बनाने के लिए लाइनमैनों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed