फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drying paddy crop got life due to rain

Azamgarh News: बारिश से धान की सूख रही फसल को मिला जीवन

Tue, 05 Sep 2023 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Drying paddy crop got life due to rain
आजमगढ़। रविवार की रात हुई झमाझम बारिश से जहां सूख रही धान की फसल को जीवन मिला वही, गन्ने की फसल तेज हवा से गिर गई। कई लोगों के टीनशेड भी हवा से उड़ गए। मौसम सुहाना होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

अचानक मौसम के बदलने से रात में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। अच्छी बारिश से धान के खेतों में पानी लग गए। इससे कई दिनों से पानी का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान दिखी। बरसात से सूख रही धान की फसल को नया जीवन मिला है। कई जगहों पर सावां व गन्ने की फसल गिर गई है। हालांकि दिन में बारिश बंद थी इसलिए गिरी फसलों के फिर से खड़ी हो जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बूढ़नपुर: चक्रवाती तूफान के चलते धान की फसल को फायदा हुआ लेकिन कुछ क्षेत्रों में गन्ने की फसल गिर गई। तेज हवा से कई लोगों के टीनशेड भी उड़ गए थे। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सगड़ी: बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र के मालटारी, पकवा इनार, बोझिया, महुलिया, करसौली, रामगढ़ आदि क्षेत्र में धान की सूख रही फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। अब किसान धान की फसल में खाद का छिड़काव कर सकते हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रूद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बारिश से धान की फसल को काफी फायदा हुआ है। सावा की फसल गिर गई है। अगर धान की फसल हवा से गिरी है तो नुकसान नहीं होगा, क्योंकि उसमें अभी बालिया नहीं आई थीं। बाद में यह फसल धीरे-धीरे खड़ी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed