फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drug addiction is pushing the youth towards diseases

Azamgarh News: नशा युवाओं को बीमारियों की ओर धकेल रहा है

Fri, 10 Oct 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction is pushing the youth towards diseases
आजमगढ़। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस और तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 पर एएनएमटीसी सेंटर के विवेकानंद सभागार में एक संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित कुमार वर्मा और सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अंकित कुमार वर्मा ने कहा आज की युवा पीढ़ी मानसिक तनाव और तंबाकू सेवन जैसी दोहरी चुनौतियों से जूझ रही है। डिजिटल युग में जहां सूचनाओं की भरमार है, वहीं यह तनाव और अवसाद का कारण भी बन रही है। तंबाकू उत्पाद जैसे गुटखा, सिगरेट युवाओं को बीमारियों की ओर धकेल रहे हैं। हमें मिलकर तंबाकू मुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन न करने और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई। अध्यक्षता करते हुए सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक और भागदौड़ भरी जिंदगी ने युवाओं की मानसिक स्थिति को प्रभावित किया है। अनियमित जीवनशैली, तनाव और गलत आदतों के कारण मानसिक विकार बढ़ रहे हैं। ऐसे में नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच जरूरी है। उन्होंने टेली-मानस हेल्पलाइन (14416 या 1800-891-4416) की जानकारी दी, जहां कोई भी व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित निःशुल्क और गोपनीय सलाह ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में डॉ. सुमित सिंह (मानसिक रोग विशेषज्ञ) ने मानसिक तनाव के लक्षण, कारण और उपचार पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एसीएमओ डा. ए अजीज, डॉ. आलेन्द्र कुमार, डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. उमा शरण पांडेय, डॉ. अविनाश झा, क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक नेहा यादव, यूनिसेफ समन्वयक गयासुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed