Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drizzle follows a change in wind direction; minimum temperature drops by two degrees.

Azamgarh News: हवा की दिशा बदलने से हुई बूंदाबांदी, दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान

Mon, 06 Jul 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Drizzle follows a change in wind direction; minimum temperature drops by two degrees.
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
जिले में भले ही मानसून की एंट्री अभी तक नहीं हुई है, लेकिन मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार दोपहर बाद अचानक से हवा की दिशा में बदलाव हुआ। दोपहर तीन बजे कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। अन्य स्थानों पर बादल उमड़-घुमड़ कर निकल गए। बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान में एक और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शनिवार को अधिकतम पारा 39 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर तक मौसम तल्ख रहा। उसके बाद आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ी और दोपहर तीन बजे ज्ञानपुर समेत आसपास क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाओं के कारण उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। हर घंटे बिजली की ट्रिपिंग जारी रही। कृषि विज्ञान केंद्र के बेजवां प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि द्रोणी खिसकी है, मानसून की स्थिति बन रही है। एक से दो दिन में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed