फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   drizzle followed by thunder

Azamgarh News: गरज तड़क के बाद हुई रिमझिम बारिश

Thu, 15 Feb 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
drizzle followed by thunder
आजमगढ़। मौसम में आए अचानक बदलाव से मंगलवार की सुबह भी रिमझिम बारिश हुई। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। ठंड और बढ़ गई है। बारिश से रबी की फसलों को काफी फायदा हुआ। अभी मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात से मौसम ने करवट लिया है। इसका असर बुधवार को भी रहा। तेज हवाओं और गरज तड़क के बाद करीब आधा घंटा तक रिमझिम बारिश हुई। इससे सड़कों पर कीचड़ जैसा हो गया। सड़क के किनारे जगह- जगह पानी लग गया। बरसात से ठंड वापस आ गई। मंगलवार को जहां दिन का तापमान 23 और रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं, बुधवार को दिन का तापमान 22 तो रात के तापमान 13 डिग्री सेल्सियस हो गया। दोपहर बाद दिन भर धूप छांव का खेल चलता रहा। तेज हवा और गरज के कारण जिले में कई क्षेत्रों की बिजली गायब रही। इससे लोग काफी परेशान दिखे। हालांकि कुछ घंटों बाद पुन: आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन

मौसम बदलने के कारण अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, जुखाम, बुखार के मरीज बढ़ गए। यह बारिश रबी की गेहूं, सरसों, मटर, चना आदि फसलों के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है, क्योंकि गेहूं में बालियां आने वाली हैं। अभी मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाक्टर रणधीर नायक ने कहा कि हल्की बारिश हुई है। इससे किसी भी फसल को नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि फायदा ही हुआ है। अगर अधिक बारिश होती या ओले पड़ते तो फसलों को नुकसान हो सकता था। इस बारिश से गेहूं, चना, मटर, सरसों आदि फसलों का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed