फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drivers and conductors will be seen in uniform

Azamgarh News: वर्दी में दिखेंगे चालक और परिचालक

Fri, 19 Jan 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors will be seen in uniform
आजमगढ़। 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं को अयोध्या का दर्शन कराने की कवायद परिवहन विभाग ने तेज कर दी है। आजमगढ़ डिपो से अयोध्या जाने के लिए बसों का संचालन शुरू होगा। खास बात यह है कि अयोध्या जाने वाली बसों के चालक और परिचालक निर्धारित वर्दी के साथ नेम प्लेट में नजर आएंगे। बिना वर्दी ओर नेम प्लेट के चालकों को कार्यशाला से बस नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद बड़ी संख्या में जिले के श्रद्धालु राम लला के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या जाएंगे। इस दौरान उन्हें आवागमन में कोई परेशानी न हो, इसकी तैयारी परिवहन निगम ने तेज कर दी है। डिपो से इसके लिए विशेष तौर पर बसों को लगाया गया है। डिपो से अयोध्या रवाना होने वाली इन बसों के चालक और परिचालक भी वर्दी व नेम प्लेट के साथ सुसज्जित दिखेंगे। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि चालक-परिचालक की वर्दी तय करते हुए इससे संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। मार्ग पर निरीक्षण के दौरान चालक और परिचालकों के वर्दी और नेम प्लेट की जांच भी होगी। अगर कोई चालक और परिचालक बिना वर्दी ड्यूटी पर मिलेगा तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed