{"_id":"68ab5cad9f2889d5d50d6c94","slug":"drain-blocked-in-palthi-market-dirty-water-flowing-on-the-road-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-136324-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पल्थी बाजार में नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पल्थी बाजार में नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर ब्लाॅक के पल्थी बाजार में नालियां जाम हैं और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बारिश के बाद गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे पैदल चलने में परेशानी हो रही है। फूलपुर ब्लाॅक की 89 ग्राम पंचायतों में 157 सफाईकर्मी तैनात हैं। सरकार मॉडल गांव विकसित करने के लिए सोख्ता गड्ढा, नालियां, कचरा पात्र, ई-रिक्शा आदि पर करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है, लेकिन नतीजे जमीन पर नहीं दिख रहे।
सफाईकर्मी व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। हकीकत में कई बार पंचायत भवन या विद्यालय में झाडू लगाकर ही औपचारिकता पूरी कर दी जाती है। इस क्रम में पल्थी बाजार सहित कई स्थानों पर नालियां जाम हैं। पल्थी से अंबारी मार्ग और शिव मंदिर जाने वाले रास्ते पर नाबदान का गंदा पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदइंतजामी से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। खंड विकास अधिकारी फूलपुर, इशरत रोमेल ने बताया कि उन्हें हाल ही में प्रभार मिला है और जल्द ही स्वच्छ भारत मिशन को शत-प्रतिशत क्रियाशील बनाया जाएगा।
विज्ञापन