{"_id":"6a5a8dbadb05c21efa07f169","slug":"dr-dp-ray-is-the-president-dr-rajni-tripathi-became-the-secretary-of-ima-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-153705-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: डॉ. डीपी राय अध्यक्ष, डॉ. रजनी त्रिपाठी बनीं आईएमए की सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: डॉ. डीपी राय अध्यक्ष, डॉ. रजनी त्रिपाठी बनीं आईएमए की सचिव
विज्ञापन
मतगणना के बाद खुशी का इजहार करते विजयी प्रत्याशी और समर्थक।- आईएमए।
आजमगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सत्र 2026-28 के लिए द्विवार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को हरिहरपुर स्थित आईएमए भवन में हुआ।
मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नंदलाल यादव और चुनाव आयुक्त डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि 234 मतदाताओं में से 220 ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. डीपी राय ने जीत दर्ज की। उनको 146 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. आनंद सिंह को 74 मतों से संतोष करना पड़ा। डॉ. राय की जीत बड़े अंतर से हुई है। यह परिणाम उनके नेतृत्व में विश्वास को दर्शाता है। सचिव पद के लिए चुनाव बेहद दिलचस्प रहा।
दोनों प्रत्याशी डॉ. रजनी त्रिपाठी और डॉ. मोहम्मद खालिद को 110-110 मत मिले। इससे मुकाबला टाई हो गया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. निर्मल श्रीवास्तव ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि डॉ. खालिद की सहमति के बाद निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी के निर्णायक फैसले से डॉ. रजनी त्रिपाठी को विजयी घोषित किया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. फरहान अहमद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा होते ही जश्न का माहौल रहा। डॉक्टरों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। वरिष्ठ चिकित्सकों ने नई कार्यकारिणी के सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।