{"_id":"5e9b256a8ebc3e6fd63f584d","slug":"door-to-door-survey-will-be-done-in-azamgarh-azamgarh-news-vns520936672","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारकपुर के 15 और ग्रामों में होगा डोर टू डोर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारकपुर के 15 और ग्रामों में होगा डोर टू डोर सर्वे
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में मुबारकपुर क्षेत्र हॉटस्पाट जोन है। जिसके चलते यहां जिला प्रशासन कुछ ज्यादा ही अलर्ट पर है। इसके पीछे कारण जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों का यहीं का होना बताया जा रहा है। डीएम ने इसके पास के सठियांव क्षेत्र के 17 और ग्रामों का चयन डोर टू डोर सर्वे के लिए किया है ताकि बाहर से आये लोगों की पहचान हो सके और उनका सैंपल भेज कर जांच कराया जा सके ताकि इस क्षेत्र को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त किया जा सके।
जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मुबारकपुर के चकसिकठी गांव से ही जिले में कोरोना के मरीज मिले है। जिसमें तीन बाहर के रहने वाले जमाती थे जो अब पूरी तरह से ठीक हो चुके है वहीं तीन अन्य यहां के स्थानीय है जो इनके संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हो गये है। शासन ने मुबारकपुर क्षेत्र को हॉट स्पाट घोषित कर रखा है। चक सिकठी गांव पूरी तरह से सील है यहां न तो कोई बाहर आ सकता है न ही बाहर से कोई अंदर जा सकता है। इतना ही नहीं पूरे क्षेत्र में सर्वे का काम भी करा लिया गया है। इसके बाद भी इस क्षेत्र के 17 और ऐसे गांव चिन्हित किये गये है जहां सोमवार से डोर टू डोर सर्वे कराया जायेगा। सोमवार व मंगलवार सर्वे का काम कराया जायेगा। इसके लिए टीम गठित कर ली गई है। टीम प्रत्येक परिवार का डाटा कलेक्ट करेंगी। इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार व बृहस्पतिवार दो दिनों में प्रत्येक गांव से 10-10 लोगों का रेंडम आधार पर सेंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजेगी। उन्होंने बताया कि ये गांव भी काफी घने है और यहां भी काफी संख्या में लोगों के बाहर से वापस आने की सूचना है। सर्वे व सेंपल कलेक्शन की कवायद इस लिए करायी जा रही है ताकि जल्द से जल्द यह क्षेत्र कोरोना संक्रमण के प्रभाव से बाहर आ सके।
इन गांवों का होगा सर्वे
गजड़हा, सरायमुबारक, छाउदपुर कुर्मी, बसौधा भीतरी, सलारपुर, उदयभानपुर, सिकठी शाह मोहम्मदपुर, रसूलपुर व्यौहारा, कौड़िया, बरडीहा उर्फ गड़ेरुआ, अतरडीहा, नूरपुर सरायहाजी, अदमपुर, देवली खालसा, प्यारेपुरस चकिया, अमड़ी।