फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dongles of princes closed due to technical problem, development work stopped

तकनीकी समस्या के कारण सभी प्रधानों का डोंगल बंद, रुके विकास कार्य

Sun, 27 Feb 2022 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dongles of princes closed due to technical problem, development work stopped
तकनीकी खराब के कारण डोंगल बंद चल रहे हैं। इसकी वजह से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य रुक गए हैं। गांव में विकास कार्य कराने के लिए पंचायत के खाते से धनराशि नहीं निकल रही है। इसको लेकर ग्राम प्रधानों में रोष है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि सात दिनों में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में हम बूथों पर सारी व्यवस्थाएं कैसे सुदृढ़ कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में आठ तहसील, 22 ब्लाकों में कुल 1858 ग्राम पंचायतें हैं। गांवों में ग्राम प्रधानों की ओर से विकास कार्य कराए जाते हैं। विकास कार्यों में कई बार प्रधानों व सचिव समेत अन्य कर्मचारियों की ओर से फर्जी भुगतान कराने का भी मामला सामने आता है। ग्राम पंचायतें पिछली तिथियों में चेक काटकर फर्जी भुगतान न कर सकें इसके लिए शासन ने रणनीति के तहत डोंगल सिस्टम लागू की है। जिला प्रशासन की ओर से पंचायत राज विभाग को मिले निर्देश के बाद ग्राम प्रधान और सचिवों के डिजिटल हस्ताक्षर वाले डोंगल बनाए गए जिससे पीएफएमएस पोर्टल के जरिये समय से भुगतान हो। इससे न केवल फर्जी भुगतान पर लगाम लगेगी बल्कि चेक क्लीयर होने में लगने वाले समय से भी निजात मिलेगी और खाता संचालन में भी पारदर्शिता आएगी। पर तकनीकी समस्या के कारण शासन के मंसूबों पर पानी फिर रहा है। जबकि विधानसभा चुनाव के मात्र सात दिन शेष बचा है। ऐसे में सभी बूथों में शौचालय, बिजली, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को करना है। ऐसे में तकनीकी खराबी से डोंगल बंद पड़े हैं जिससे ग्राम प्रधानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

00
आइये जाने क्या है डोंगल
ग्राम पंचायत के कार्यों के सभी भुगतान पीएफएमएस पोर्टल (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) पर विवरण देने के बाद होते हैं। इसके लिए सचिव, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान को डोंगल दिए गए हैं। ग्राम प्रधान व सचिव की ओर से कार्य का इस्टीमेट बनाया जाएगा। इसके बाद जेई कार्य की एमवी (मेजरमेंट वैल्यू) करेंगे। डोंगल से ऑनलाइन फीडिग की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडीओ पंचायत के डोंगल से इसको ओके किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
प्रदेश स्तर पर साइट को अपडेट किया जा रहा है। इसके कारण डोंगल काम नहीं कर रहा होगा। जिसका अपडेट हो गया होगा उनका अब काम करेगा। जिन ग्राम प्रधानों का डोंगल नहीं काम कर रहा उनका भी जल्द काम करने लगेगा। इसके बाद वह डोंगल सिस्टम का प्रयोग कर सकेंगे।-लालजी दुबे, जिला पंचायती राज अधिकारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed