फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Documents of teachers and personnel posted on KGV will be verified

केजीवि पर तैनात शिक्षकों व कर्मियों के दस्तावेज का होगा सत्यापन

Wed, 10 Jun 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Documents of teachers and personnel posted on KGV will be verified
पल्हनी। कई कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एक साथ नियुक्ति प्राप्त कर वेतन के रूप में करोड़ों हजम करने का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। अब राज्य मिशन निदशक ने पत्र जारी कर जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों पर तैनात सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। सत्यापन के बाद ही वेतन भुगतान करने का भी निर्देश है।
विज्ञापन

अनामिका शुक्ला नाम की एक फर्जी युवती ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में फर्जी दस्तावेज के आधार पर एक साथ नौकरी प्राप्त कर वेतन आहरित कर रही थी। एक साल में लगभग एक करोड़ का वेतन उसने आहरित किया है। इतने बड़े फर्जीवाड़े के प्रकाश में आने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। राज्य परियोजना निदेशक ने सभी बीएसए को पत्र प्रेषित कर जिलों में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों पर तैनात सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के नियुक्ति के समय प्रस्तुत मूल अभिलेखों के सत्यापन का निर्देश दिया है। सत्यापन के बाद भी मानदेय भुगतान की भी बात कही गई है। मिशन निदेशक ने निर्देश में बताया है कि सभी शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन आधार कार्ड के आधार पर हर हाल में 26 जून तक डाटा उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही सभी सत्यापन अभिलेख अपने पास सुरक्षित रखें। प्रभारी बीएसए डॉ. अमरनाथ राय ने बताया कि मिशन निदेशक के पत्र के अनुरूप कवायद शुरू करा दी गई है। - मनोज गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed