फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctors of Dr. Ram Manohar Lohia Hospital will treat heart patients

Azamgarh News: डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर करेंगे दिल के मरीजों का इलाज

Tue, 01 Jul 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Doctors of Dr. Ram Manohar Lohia Hospital will treat heart patients
आजमगढ़। मंडलीय जिला चिकित्सालय में भले ही हार्ट के चिकित्सक नहीं हैं, लेकिन अब उन्हें अस्पताल में इलाज मिलेगा। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर वीडियो कॉल के जरिये मरीजों का उपचार कराएंगे। साथ ही अगर कोई मरीज ज्यादा गंभीर हालत में है तो उसके लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चार बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां से रिफर मरीजों को उस बेड पर भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

हार्ट अटैक से होने वाली मौतों को रोकने और मंडलीय जिला चिकित्सालय अस्पताल में हार्ट के चिकित्सक न होने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया। इसी क्रम में मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. ओमप्रकाश सिंह, एक चिकित्सक डॉ. सीपी राय और एक फार्मासिस्ट वीसी मौर्य को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ट्रेनिंग दी गई है। अब यह चिकित्सक और फार्मासिस्ट हार्ट की बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज करेंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर वह वीडियो कॉल के जरिये डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सकों से भी संपर्क में रहेंगे। एसआईसी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि डॉ. सीपी राय जिन मरीजों को यहां से रेफर करेंगे उन मरीजों को वहां चार बेडों पर भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed