फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctor , will strengthen the medical establishment

चिकित्सक, चिकित्सा प्रतिष्ठान होंगे मजबूत

Sun, 08 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 08 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Doctor , will strengthen the medical establishment
आईएमए के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को सिधारी स्थित एक होटल में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन करते हुए माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि चिकित्सक मरीजों की सेवा करता है। वह धरती पर दूसरा भगवान होता है। चिकित्सकों और चिकित्सा प्रतिष्ठानों को मजबूत किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईएमए एक प्रतिष्ठित संगठन है, इसके चिकित्सकों को भरपूर सहयोग बराबर मिलता रहेगा। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डा. एपी सिंह ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आईएमए के सभी पदाधिकारी और सदस्य मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करते हैं और अपनी पूरी शक्ति आने वाले मरीजों की बीमारियों को ठीक करने में लगाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चिकित्सक को भगवान का रूप जरूर कहा जाता है लेकिन वह भी मनुष्य ही होता है इस लिए उसकी भी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए।  उन्होंने आने वाले दिनों आजमगढ़ में आईएमए का अपना भवन होने और ब्लड बैंक के लिए भरपूर सहयोग किए जाने का वादा किया। आईएमए के जिला सचिव डा. अशोक सिंह ने डेढ़ साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अंत में जिलाध्यक्ष डा. निर्मल श्रीवास्तव ने आए हुए मेहमानों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाए जाने पर बल दिया। सम्मेलन में डा. शार्दुल सिंह, डा. केएन सिंह, डा. आरडी सिंह, डा. हेमबाला यादव, डा. अर्चना मैसी सहित अनेक डाक्टर शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed