फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Do not worry, there is no lack of oxygen in the district now

घबराएं नहीं, जनपद में अब नहीं है आक्सीजन की कोई कमी

Mon, 26 Apr 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Do not worry, there is no lack of oxygen in the district now
आजमगढ़। जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध है।
विज्ञापन

अब जनपद में आक्सीजन को लेकर मचाए जा रहे हो रहे हो शोर पर विराम लग गया है। जिला प्रशासन की ओर से आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। विगत तीन दिनों से जनपद के सारे अस्पतालों को जरूरत के हिसाब से आक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल संचालकों द्वारा भी आक्सीजन की आपूर्ति पर संतुष्टि जताई जा रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों ने आक्सीजन का स्टोरेज करना शुरू कर दिया था। जिसका परिणाम हुआ आक्सीजन की किल्लत होने लगी थी। वहीं बोकारों से लिक्विड मेडिकल आक्सीजन न आने से समस्या और खड़ी हो गई थी। फिर प्रशासन के प्रयास से जनपद को आक्सीजन मिली और जिला प्रशासन ने इसे अपने अधीन लेकर आक्सीजन की आपूर्ति कराना सुनिश्चित कर दिया। शुरू में अस्पतालों को आपूर्ति होने वाली आक्सीजन में कटौती की गई लेकिन फिर जैसे ही एलएमओ की आपूर्ति जनपद को होनी शुरू हुई जिला प्रशासन ने इसकी अस्पतालों में आपूर्ति शुरू हो गई है। जिसका परिणाम है कि अब जनपद में आक्सीजन को लेकर मची हाय तौबा समाप्त हो चुकी है। लेकिन किसी को स्टोर करने के लिए आक्सीजन नहीं दी जा रही है। आक्सीजन के लिए डीएम, सीएमओ और असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग की संस्तुति जरूरी कर दी गई है। उनकी संस्तुति के बाद ही किसी केे आक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। निजी अस्पतालों ने भी जनपद में हो रही आक्सीजन की आपूर्ति पर संतुष्टि जाहिर की है। वहीं प्रशासन की मानें तो कुछ निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से आक्सीजन की मांग की जा रही है। जो गलत है। अगर उन्हें जरूरत है तो वह प्रशासन से इसकी मांग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed