{"_id":"6855abaa8843e048720bf674","slug":"dm-sahab-dont-panic-teach-a-lesson-to-the-inefficient-and-corrupt-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133235-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: डीएम साहब मत घबराना, कर्महीनों-भ्रष्टों को सबक सिखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: डीएम साहब मत घबराना, कर्महीनों-भ्रष्टों को सबक सिखाना
विज्ञापन
आजमगढ़। सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अभियंताओं द्वारा बुधवार को डीएम के विरुद्ध किए गए धरना-प्रदर्शन से आक्रोशित होकर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने डीएम के समर्थन में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि जिलाधिकारी पर झूठे आरोप लगाकर धरना देने वाले भ्रष्ट और निष्क्रिय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि प्रशासनिक मर्यादा बनी रहे और ईमानदार अधिकारियों का मनोबल न टूटे। प्रदर्शन की शुरुआत कलेक्ट्रेट चौराहे से हुई। इसके बाद कार्यकर्ता सिधारी स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे और कमिश्नर से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर ले रखा था जिस पर लिखा था डीएम साहब मत घबराना, कर्महीनों भ्रष्टों को सबक सिखाना।
भारत रक्षा दल ने स्पष्ट कहा कि जनता ऐसे ईमानदार अधिकारी के साथ है, जो जनता के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से नहीं चूकते। भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि हम ऐसे अधिकारी का पूरा समर्थन करते हैं। उनका मनोबल बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। वह अपने नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर राजा निषाद, अजीत सिंह एडवोकेट, अनीस अहमद एडवोकेट, गौरीशंकर, महेंद्र चौहान, जैनेंद्र, धर्मवीर, प्रदीप, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, सुनील वर्मा, राजन अस्थाना, धर्मराज, रमाकांत आदि उपस्थित उपस्थित रहे।