फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM's appeal, stay away from firecrackers, celebrate Diwali eco friendly

डीएम की अपील, पटाखों से रहें दूर, ईको फ्रेंडली मनाएं दिवाली

Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
DM's appeal, stay away from firecrackers, celebrate Diwali eco friendly
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जनपदवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ अपील की है कि वह दीपावली के इस पावन पर्व को प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने नागरिकों, खासकर बच्चों से अपील की है कि वह पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखों का कम से कम प्रयोग करें।
विज्ञापन

अगर जलाएं भी तो कम आवाज वाले पटाखे ही चलाएं, ताकि आस-पास कहीं प्रदूषण न फैले। खासकर अस्पताल, बीमार लोगों के आस-पास पटाखों का शोर-शराबा करने से परहेज करें। उन्होंने अपील की प्रकाश पर्व को दीप जलाकर ईको फ्रेंडली तरीके से मनाएं और असहाय लोगों के बीच जाकर उनमें त्योहार की खुशियां बांटने का काम करें। जिला आपदा विशेषज्ञ डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि हमेशा से वायु प्रदूषण सर्दियों के दौरान गंभीर स्वास्थ्य समस्या का रूप धारण कर लेता है, वायु प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो जाती है। लोग इसी अवधि के दौरान प्रकाश उत्सव ‘दीपावली’ को भी काफी धूम-धाम से मनाते हैं। लंबे समय से चली आ रही प्रथा को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर लोग पटाखे जलाकर ही दीपावली मनाना पसंद करते हैं। पटाखों में कई ज्वलनशील रसायन होते हैं, जिनमें पोटेशियम क्लोरेट पाउडर वाला अल्युमीनियम, मैग्नीशियम, बेरियम, तांबा, सोडियम, लिथियम, स्ट्रोंटियम इत्यादि शामिल होते हैं और इन रसायनों के जलने पर तेज ध्वनी के साथ बहुत ज्यादा धुंआ भी निकलता है। इस धुंए और आवाज से बच्चों एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं गंभीर हो जाती हैं। इतना ही नहीं, यह धुंआ पशुओं और पक्षियों के लिए भी नुकसानदेह होता है। इन प्रतिकूल प्रभावों के साथ-साथ दीपो के त्योहार के महत्व को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित दीपावली मनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed