फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM reviews projects, said - Working institutions should give employment to skilled migrants

परियोजनाओं की आजमगढ़ डीएम ने की समीक्षा, कहा - कार्यदायी संस्थाएं स्किल्ड प्रवासियों को दें रोजगार

Wed, 10 Jun 2020 05:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
DM reviews projects, said - Working institutions should give employment to skilled migrants
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख और उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन सड़क एवं अन्य परियोजनाओं की माह मई तक हुई प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि जो निर्माणाधीन कार्य हैं या अभी तक जो परियोजनाएं प्रारंभ नहीं हुई हैं, उनका जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराए। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार स्किल्ड प्रवासी मजदूरों को ठेकेदारों के माध्यम से कंस्ट्रक्शन में रोजगार उपलब्ध कराया जाए। सीडीओ को निर्देश दिए कि प्रवासी मजदूरों की सूची कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रांतीय निर्माण खंड-5 और निर्माण खंड-5 के एक्सईएन को निर्देश दिए कि आजमगढ़-मऊ रोड पर जो डिवाइडर बनाए गये हैं, उस पर पौधे लगाएं। शहर क्षेत्र के अंतर्गत जो भी पीडब्ल्यूडी की सड़कें हैं, उस पर ट्री-गार्ड के साथ पौधे लगाना सुनिश्चित करें। सड़क के किनारे एक ही प्रजाती के पेड़ लगाए जाएं। कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों को निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य कराए जाए वह गुणवत्तापरक हो। कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति शत प्रतिशत कराएं। जिन परियोजनाओं में पैसे की कमी है, उसकी सूची बनाकर उपलब्ध कराएं। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीएसटीओ आरडी राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed