फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM handed over investigation to ADM administration in the scam in the tender of vehicles in the Health Department

स्वास्थ्य विभाग में गाड़ियों के टेंडर में घोटाले में डीएम ने एडीएम प्रशासन को सौंपी जांच

Sat, 23 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM handed over investigation to ADM administration in the scam in the tender of vehicles in the Health Department
आजमगढ़। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है। वहीं अब विभाग में गाड़ियों के टेंडर में घोटाले का आरोप लगा है। मंडलायुक्त और डीएम के यहां हुई शिकायत पर डीएम ने एडीएम प्रशासन को उक्त मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग की गाड़ियों के टेंडर में घोटाले की शिकायत विवेक अग्रवाल द्वारा कमिश्नर और डीएम से की गई है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि जिले के स्वास्थ्य विभाग में गाड़ियों का टेंडर निकाला गया था। जिसमें एल 1 का 27400 और एल 2 का 32000 रेट था। लेकिन गाड़ियां एल 1 के अनुसार लगाई गईं और उनका भुगतान 31999 की दर यानी एल 2 से हो रहा है। आज हालत यह है कि इनमें से बहुत सी गाड़ियां चलती भी नहीं हैं। इसके बाद भी उनका भुगतान किया जा रहा है। साल 2015 में शिव हरि ट्रेवल्स का टेंडर हुआ उस समय डीजल 60 रुपए लीटर था तो टेंडर 31999 में हुआ जो आज तक चला आ रहा है। इसके बाद सितंबर 2021 में टेंडर जब खुला तो शिव हरि ट्रवेल्स ने 27400 का रेट दिया। टेंडर स्वीकृत होने के बाद विभागीय मिलीभगत से उसका भुगतान 31999 के रेट पर होता आया है। इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने एडीएम प्रशासन को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए 25 जुलाई तक जांच आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed