फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM angry over low admission of children in primary schools

Azamgarh News: प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के कम प्रवेश पर डीएम नाराज

Fri, 23 Aug 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
DM angry over low admission of children in primary schools
आजमगढ़। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापक अच्छा वातावरण बनाएं तथा पढ़ाने में व्यक्तिगत रुचि लेकर छात्राओं को अच्छी शिक्षा दें। अध्यापक बच्चों को शिक्षित करने के लिए पढ़ाने के अद्यतन तरीके का प्रयोग करें। उक्त निर्देश डीएम ने बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अध्यापक समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को बेहतर बनाएं तथा छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें। प्राथमिक विद्यालयों में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल बच्चों का कम प्रवेश होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले छह वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश आपसी समन्वय बनाकर करें। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए पेरेंट्स मीटिंग भी आयोजित की जाएं। विद्यालय न आने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से बात कर उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। मिड डे मील में खाने की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। निर्धारित रोस्टर एवं मानक के अनुसार छात्र-छात्राओं को मिड डे मील देना सुनिश्चित करें। अभिभावक की बैठक में डीबीटी के माध्यम से भेजी गयी धनराशि के सदुपयोग के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें।
विज्ञापन


कायाकल्प योजना में डीएम ने कहा कि अवशेष विद्यालयों का शत प्रतिशत कायाकल्प निर्धारित पैरामीटर पर करें। शौचालय, बाउंड्रीवॉल, टायलीकरण एवं अन्य कार्य जो अवशेष हैं, इस माह में प्रत्येक दशा में पूर्ण करें। प्रत्येक अधिकारी अपने लक्ष्य के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण करें। ध्वस्तीकरण न होने तक बैरिकेट किया जाए। इस मौके पर सीडीओ परीक्षित खटाना, डीडीओ संजय कुमार सिंह, डीआईओएस विरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए राजीव पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed