फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Divya in pot bust in henna Rehana first

मटका फोड़ में दिव्या मेहंदी में रेहाना प्रथम

Sat, 19 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 19 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Divya in pot bust in henna Rehana first
 रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा में दो दिवसीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को कई जिलों से आई छात्राएं खट्टी-मिट्ठी यादों के साथ विदा हुई। वहीं दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

  मेहंदी प्रतियोगिता राजीव गांधी पीजी कालेज मऊ की रेहाना ने बाजी मारी। वहीं मटका फोड़ प्रतियोगिता में दिव्या विजेता बनी। जबकि म्यूजिकल चेयर में प्रिया प्रथम रही और अाराधना गौतम को दूसरा स्थान मिला। वैल्यून में रामानंद सरस्वती पुस्तकालय की ममता प्रथम व कृष्णा पीजी कालेज बांसगांव अव्वल रही। लोक नृत्य में शिल्पा, प्रतिमा प्रथम रही। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एसओ रौनापार डीके श्रीवास्तव ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कहा कि ऐसे ही कार्यक्रमों से प्रतिभा में निखार आता है, इसलिए पढ़ाई के साथ ऐसे आयोजनों में बच्चों को भाग लेना चाहिए। पुस्तकालय के संरक्षक विभूति नारायण राय सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारा प्रयास युवाओं को अच्छा मंच देना है। हरियाणा के पूर्व डीजीपी विकास नरायन राय, हरिमंदर पांडेय, रामसकल पटेल, डॉ. अखिलेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed