फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Divisional Railway Manager inspected goods shed and goods warehouse

मंडल रेल प्रंबधक ने गुड्स शेड व माल गोदाम का किया निरीक्षण

Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Divisional Railway Manager inspected goods shed and goods warehouse
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने सोमवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्सल कार्यालय, मालगोदाम एवं गुड्स शेड का भी निरीक्षण किया। व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्होंने मालगाड़ियों के प्रबंधन एवं अधिकाधिक पारंपरिक एवं गैरपारंपरिक माल लदान के प्रति आकर्षित करने पर जोर देने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने माल परिवहन को सुगम बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान आजमगढ़ स्टेशन की परिचलनिक व्यवस्था, साफ-सफाई, यात्री सुख सुविधाएं- प्रतीक्षालय, यात्री आरक्षण केंद्र ,अनारक्षित टिकट काउंटर, सामान्य यात्री हाल, गार्ड/लोको पायलट रनिंग रूम, स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया और रख-रखाव एवं सफाई पर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने केंद्रीकृत स्टेशन पैनल, प्लेटफार्मों, पैसेंजर्स एरिया, ट्रेन पासिंग, ब्लॉक हट तथा कैरेज जांच स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया और रख-रखाव एवं सेफ्टी पर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने ब्लॉक हट्स पर लाइट फिटिंग्स ठीक कराने, स्टोर रूम को व्यवस्थित रखने एवं सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक अपनी निरीक्षण स्पेशल से खुरासन रोड स्टेशन पहुंचे और संरक्षित परिचलनिक व्यवस्था, स्टेशन पैनल,स्टेशन परिसर समेत यात्री सुख-सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया और रख-रखाव के संबंध में संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया। इसके पूर्व उन्होंने मऊ जं का व्यापक निरीक्षण कर परिचलनिक व्यवस्था में संरक्षा एवं गुड्स शेड पर अधिकाधिक माल लदान कर रेल राजस्व में वृद्धि करने एवं सुरक्षित व संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) एसपीएस यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पॉल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयंबक तिवारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) एके सिंह समेत मंडल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed