फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Divisional commissioner is upset over low purchase of wheat in Sanjarpur, will send letter for action against officers

Azamgarh News: संजरपुर में गेहूं की कम खरीद पर मंडलायुक्त खफा, अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए भेजेंगे पत्र

Tue, 22 Apr 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner is upset over low purchase of wheat in Sanjarpur, will send letter for action against officers
आजमगढ़। रबी विपणन 2025-26 के तहत जिले में चल रही गेहूं की खरीद का सोमवार को मंडलायुक्त विवेक ने जायजा लिया। इस क्रम में जिले में पवई ब्लॉक के लाडपुर-सरायमीर और संजरपुर गेहूं क्रय केंदों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

केंद्र बी पैक्स संजरपुर में लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीद पर नाराजगी जताई। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक, पीसीएफ तथा जिला प्रबंधक, पीसीएफ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय केंद्र प्रभारी पवई लाडपुर ने बताया कि केंद्र पर अब तक 52 किसानों के 205.45 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं खरीद की गई है, जिसके सापेक्ष 184 एमटी गेहूं को भारतीय खाद्य निगम डिपो भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके क्रम में क्रय केंद्र पर कृषक रामकिशोर यादव, ग्राम-फत्तनपुर के गेहूं की तौल होते हुए पाया गया। जहां मंडलायुक्त ने किसानों से बात की और समस्याओं को जाना। उधर बी पैक्स संजरपुर के निरीक्षण के समय केंद्र प्रभारी ने बताया कि केंद्र पर 14 किसानों से 79.30 एमटी गेहूं खरीद की गई है।
मंडलायुक्त ने लक्ष्य के सापेक्ष खरीद अत्यंत कम होने नाराजगी जताई। क्षेत्रीय प्रबंधक, पीसीएफ तथा जिला प्रबंधक, पीसीएफ व अन्य के विरुद्ध कार्यवाही के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया। साथ ही केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और अपेक्षित प्रगति का निर्देश दिया।

मंडलायुक्त ने केंद्र प्रभारियों को गांवों में जाकर किसानों से संपर्क कर नियमानुसार मोबाइल केंद्र के माध्यम से भी गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के समय अपर आयुक्त-प्रशासन शमशाद हुसैन, संभागीय खाद्य नियन्त्रक राजीव मिश्रा, डिप्टी आरएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed