फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District Purvanchal tops in vaccination

टीकाकरण में जिला पूर्वांचल में अव्वल

Fri, 14 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
District Purvanchal tops in vaccination
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण के एक साल पूरे होने तक बृहस्पतिवार को 3681221 लोगों को पहली और 1986613 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। इस मामले में जिला पूर्वांचल में पहले और प्रदेश में आठवें स्थान पर है। दूसरी डोज के मामले में जिला 46वें स्थान पर है। किशोरों के टीकाकरण में 10 दिनों में ही जिले में 38 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा सका है।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी 2021 को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी। पहले दिन महज तीन बूथों पर टीकाकरण 300 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर व बुजुर्गों को शामिल किया गया था। उसके बाद 45 साल से ऊपर आयु के लोगों को टीके लगाए गए। फिर 18 प्लस के टीकाकरण को अनुमति मिल गई। टीकाकरण अभियान के एक साल पूरा होने के पूर्व ही नए साल में 15 प्लस किशोरों के भी टीकाकरण की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन

हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 18 प्लस के टीकाकरण के तहत प्रथम डोज की बात की जाए तो इसमें जिले की उपलब्धि काफी अच्छी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय के मुताबिक 18 प्लस का लक्ष्य 3597352 था। इसके 99 प्रतिशत लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है। दूसरी डोज भी 55 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। 323691 किशोरों को टीके लगाए जाने हैं, जिसमें 122969 किशोरों को प्रथम डोज लग चुकी है। इस मामले में जिला प्रदेश में 13वें स्थान पर है। 10 जनवरी से शुरू हुए बूस्टर डोज में फिलहाल 9043 लोगों ने टीका लगवाया है जो लक्ष्य का 7.25 है लेकिन इसमें भी जिले की स्टेट रैकिंग आठवीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण के लिए लगभग 276 बूथ लगातार संचालित किए जा रहे है। बीते एक पखवारे की बात की जाए तो प्रतिदिन 40 से 50 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। 18 प्लस में 45, 60 सभी आयु वर्ग का डाटा शामिल कर दिया गया है। जिसमें प्रथम डोज तो लगभग शत प्रतिशत हो चुका है। दूसरा डोज भी 55 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। शेष का फरवरी व मार्च में दूसरे डोज का समय होगा। 15 प्लस टीकाकरण की रफ्तार भी ठीक ही है।
डॉ. संजय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed