फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District prison raid

जिला जेल में छापेमारी

Mon, 26 Dec 2016 12:59 AM IST
azamgarh
azamgarh Updated Mon, 26 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
District prison raid
जिला कारागार से बाहर निकलते जिलाधिकारी - फोटो : azamgarh
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने रविवार को इटौरा स्थित जेल का औचक निरीक्षण किया। इसमें बैरकों की तलाशी के दौरान मोबाइल, चार्जर, लाइटर, तंबाकू, गुटखा आदि आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। नाराजगी जताते हुए डीएम ने जेल अधिकारियों को चेताया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के बाद उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में जेल में कोई प्रतिबंधित वस्तु न पहुंचने पाए। इस दौरान जेल में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई के नेतृत्व में एसपी सिटी शकील अहमद खां, एडीएम वित्त,राजस्व बीके गुप्ता, एसडीएम सदर अभय मिश्रा, सीओ सदर सच्चिदानंद, सिधारी और जहानागंज थाने की पुलिस के साथ रविवार की दोपहर जेल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की तलाशी ली गई और एक मोबाइल, चार चार्जर, पांच लाइटर, भारी मात्रा में तंबाकू और गुटखा बरामद हुआ।
विज्ञापन

आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने पर डीएम ने जेलर आरके सिंह को फटकार लगाई। साथ ही ऐसे सामानों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया। करीब एक घंटे तक महिला और पुरुष बैरकों की तलाशी लेने के बाद अधिकारी वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जेल में निरुद्ध कई संदिग्ध बंदियों को जल्द ही दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। ऐसे बंदियों की सूची तैयार करवाई जा रही है। बता दें कि इस प्रकार के एक दो नहीं बल्कि कई मामले उजागर हो चुके हैं। हाल  के दिनों में एसपी कुंतल किशोर ने जेल में छापेमारी कर जेल से मोबाइल  भी बरामद कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed