{"_id":"6813c43707f9f680f1075fb6","slug":"district-hospitals-health-atm-closed-for-one-and-a-half-year-kept-in-a-corner-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-130914-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: डेढ़ साल से जिला अस्पताल की हेल्थ एटीएम बंद, कोने में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: डेढ़ साल से जिला अस्पताल की हेल्थ एटीएम बंद, कोने में रखा
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला अस्पताल में स्थापित हेल्थ एटीएम लगने के छठे दिन से ही बंद हो गया। तब से लेकर आज तक इसपर जांच नहीं हुई। जनता को इसका लाभ नहीं मिला। शिकायत करने पर अस्पताल प्रशासन जागा और ताला तो खुलवा कर कुछ दिन चालू किया, लेकिन फिर उसे बंद कर अस्पताल के एक कक्ष में कोने में रख दिया गया है। इसके चलते लोग जांच नहीं करा पा रहे हैं। जबकि हेल्थ एटीएम को 24 घंटे खोले रखने का प्रावधान है।
सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सांसद निधि से जिला अस्पताल में 24 सितंबर 2023 को हेल्थ एटीएम लगवाई थी। इस पर साढ़े चार लाख की लागत आई थी। इस हेल्थ एटीएम से मरीजों की 56 प्रकार की जांच होती थी, लेकिन कंपनी ने मात्र 15 बीमारियों की जांच के लिए ही किट उपलब्ध कराई गई। इसके बाद न तो अस्पताल प्रशासन ने अन्य बीमारियों की जांच के लिए किट की मांग की और न ही कंपनी ने उपलब्ध कराई। हालांकि हर बार अधिकारियों का यही जवाब रहता था कि वो किट के लिए मांग की गई है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम ने अस्पताल की पड़ताल की तो हेल्थ एटीएम अस्पताल के एक कक्ष में कोने में रखा मिला।
यदि हेल्थ एटीएम को इमरजेंसी से हटाकर किसी कमरे में रख दिया गया है तो यह लापरवाही है। इस मामले में एसआईसी से बात कर हेल्थ एटीएम शुरू कराया जाएगा। -डा. अशोक कुमार, सीएमओ आजमगढ़।