फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District Hospital Azamgarh : Doctor said that the case of other district, why should we treat, take it from here

ये है जिला अस्पताल आजमगढ़ का हाल, डॉक्टर ने कहा केस दूसरे जिले का, हम क्यों करें इलाज, ले जाओ यहां से

Thu, 21 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
District Hospital Azamgarh : Doctor said that the case of other district, why should we treat, take it from here
आजमगढ़। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अहरौली के पास पिछले दिनों हुए हादसे के शिकार गोरखपुर जनपद निवासी एक व्यक्ति को परिजन बुधवार रात को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। भोर में चार बजे उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल किया गया। देखने के बाद चिकित्सकों ने तीमरदार को यहां से तुंरत मरीज को ले जाने को कहा। कहा कि दूसरे जिले का मामला है। यहां क्यों लाए हो, हम क्यों इलाज करें। परेशान तीमरदार अब डीएम और अन्य अधिकारियों से इलाज के लिए गुहार लगाई। जिलाधिकारी एनपी सिंह के हस्तक्षेप के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों का भगवान का रूप दिया गया है। कोरोना संक्रमण की स्थिति में विपरीत परिस्थितियों सेवा देने पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का जगह-जगह कोरोना वारियर्स को रूप में सम्मान भी किया जा रहा है। वहीं, मंडलीय जिला अस्पताल की स्थिति इससे अलग है। बुधवार रात को जहां कोरोना संदिग्ध मरीज को भर्ती होने के लिए तीन घंटे इंतजार करना पड़ा वहीं, गुरुवार भोर में हादसे में घायल गोरखपुर के बढ़या निवासी बबलू निषाद के इलाज से ही इंकार कर दिया। कहा कि मरीज दूसरे जिले का हम क्यों भर्ती करें। यहां जगह नहीं ले जाए। परेशान मरीज का तीमारदार इलाज के लिए दरदर भटक रहा था। अमर उजाला को जानकारी मिलने के बाद मामले को जिलाधिकारी एनपी सिंह से अवगत कराया गया। उनके हस्तक्षेप के बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed