{"_id":"664bb190aad5b00199018ca6","slug":"district-divided-into-28-zones-261-sectors-31-companies-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-115633-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 28 जोन, 261 सेक्टर में बांटा गया जिला, 31 कंपनी सीआरपीएफ की रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 28 जोन, 261 सेक्टर में बांटा गया जिला, 31 कंपनी सीआरपीएफ की रहेगी तैनात
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत जिले में मतदान 25 मई को होना है। मतदान को सकुशल कराने को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां पूरी कर ली है। 12 हजार पुलिस कर्मियों के अलावा 6500 होमगार्डों की भी ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 31 कंपनी सीआरपीएफ के अलावा दो कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी। ऐसी तैयारी की गई है कि मतदान वाले दिन परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।
एएसपी ग्रामीण चिराग जैन के अनुसार जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्रों आजमगढ़ व लालगंज सुरक्षित में आगामी 25 मई को मतदान होना है। इसके लिए जिले केा 28 जोन और 261 सेक्टरों में बांटा गया। हर दो विधान सभा पर एक एडिशनल एसपी व प्रत्येक विधान पर एक क्षेत्राधिकारी की तैनाती रहेगी। जो लगातार चक्रमण कर अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रखेंगे।
मतदान का कार्य सकुशल कराने के लिए बाहर की फोर्स का आगमन 22 मई से शुरू हो जाएगा। 23 मई को बाहर से आई फोर्स के साथ ब्रिफिंग होगी। इसके बाद 24 मई को पोलिंग पाटियों के साथ ही फोर्स की भी बूथों पर रवानगी होगी।
विज्ञापन
मतदान कराने के लिए बाहर से पांच एडिशनल एसपी, 10 सीओ, 12000 सिविल पुलिस के जवान, 6500 होमगार्ड, 31 कंपनी सीआरपीएफ के अलावा दो कपंनी पीएससी आ रही है। ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया गया है। जहां जैसी आवश्यकता है, वहां वैसी फोर्स की तैनाती की जाएगी। जिले स्तर पर भी एक टीम अलग से गठित रहेगी, जो कहीं भी किसी घटना की जानकारी होने पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
क्रिटिकल बूथे पर तैनात रहेगी अतिरिक्त फोर्स
आजमगढ़। जिले में कुल 392 पोलिंग बूथ क्रिटिकल के रूप में चिह्नित है। इन बूथों पर मतदान के दिन अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रहेगी। इन बूथों पर सिविल पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवानों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। इतना ही नहीं जिले की सीमा छह जनपदों से लगी हुई है। जिस पर कुल 48 बैरियर बनाए गए है। वहीं जिले के अंदर भी 50 स्थानों पर पिकेट बनाया गया है। इन पिकेटों पर भी लगार चेकिंग की कवायद चल रही है। इन स्थलाें पर चेकिंग के लिए 30 एफएसटी व 30 एसएसटी की टीम लगी है।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 23 मई को मतदान की सुरक्षा में लगी पुलिस फोर्स की ब्रिफिंग कराई जाएगी। इसके बाद 24 मई को यह फोर्स पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान केंद्रों को रवाना होगी। क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। 31 कंपनी सीएपीएफ की सुरक्षा में तैनात रहेगी। - चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण।