{"_id":"085c0b9b411a62a6eb3cc6fd38a91800","slug":"disposal-of-the-12-cases-in-nizamabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामाबाद में 12 मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामाबाद में 12 मामलों का निस्तारण
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद तहसील सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 132 ने प्रार्थना-पत्र दिया। इसमें से 12 मामलों का डीएम ने मौके पर निस्तारण किया। इसी क्रम में लालगंज तहसील में 20 प्रार्थना-पत्र आए, जिसमें दो का ही निस्तारण हो सका। जबकि फूलपुर में 14 मामलों में से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
निजामाबाद : तहसील सभागार में जिलाधिकारी ने 12 मामलों का निस्तारण किया। अधिकारियां से कहा कि वे मामलों की जांच कर प्रकरणों का तत्काल निराकरण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान खुदादादपुर के राम मूरत पुत्र दिलीप ने अपने प्रार्थना पत्र में डीएम को अवगत कराया कि उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है।
इस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी निजामाबाद को मौके पर जाकर अवैध कब्जा हटवाने को कहा। गौसपुर ग्राम पंचायत के राजेंद्र प्रसाद, अब्दुल कुद्दूस, दिनेश कुमार यादव ने स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम निजामाबाद और बेसिक शिक्षा अधिकारी को मौके पर जाकर कब्जा हटवाने को कहा।
विज्ञापन
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीबी सिंह, जिला विकास अधिकारी जेएन राय, परियोजना निदेशक एसके पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी सेराज अहमद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, उप कृषि निदेशक आरबी सिंह, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दूबे, उपजिलाधिकारी निजामाबाद राम गोपाल सिंह, तहसीलदार शिवधर चौरसिया आदि उपस्थित थे।
लालगंज संवाददाता के अनुसार लेखपाल संघ भवन में एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 20 प्रार्थना-पत्र आए। इसमें से दो का निस्तारण हुआ। इस मौके पर तहसीलदार मनोज कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे। मेजवां : फूलपुर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 14 प्रार्थना-पत्र आए लेकिन एक भी मामलों का निस्तारण नहीं हो सका।